फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पोते ने दादा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात से इलाके में सनसनी, ये रही बड़ी वजह

Thu, 10 Sep 2020 03:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में अफजलगढ़ के कासमपुरगढ़ी में संपत्ति के बंटवारे से नाराज पोते ने दादा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव मानियावाला निवासी अमीर हुसैन के परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। अमीर हुसैन का पोता दिलशेर पुत्र शेर अली बंटवारे से खुश नहीं था। वह अपनी मर्जी से संपत्ति का बंटवारा कराना चाहता था। दिलशेर ने बंटवारे की किसी बात से क्षुब्ध होकर दादा अमीर हुसैन के साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। अमीर हुसैन लहुलूहान हो गया। परिजनों ने किसी तरह अमीर हुसैन को दिलशेर से बचाया। अमीर हुसैन को उपचार के लिए कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए काशीपुर ले जाते समय अमीर हुसैन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दिलशेर को परिजनों ने पकड़ लिया।

अमीर हुसैन के बेटे शाहिद हुसैन की ओर से आरोपी भतीजे के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी की मां अनीसा खातून के मुताबिक उसका पुत्र दिलशेर दो दिन पहले सहारनपुर से गांव आया था और हंगामा कर रहा था। वह बंटवारे से संतुष्ट नहीं था। समझाने के बावजूद बृहस्पतिवार की सुबह घर की दीवारें और लिंटर तोड़ने लगा। दादा अमीर हुसैन के समझाने पर भी नहीं माना। अमीर हुसैन के घर में तोड़फोड़ करने से रोकने पर दिलशेर ने अपने दादा को ही लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: खेल के दौरान हुआ विवाद, पिटाई से घायल बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिजनों ने दिलशेर को पुलिस को सौंप दिया। अमीर हुसैन की हत्या का पता चलने पर उसके घर के बाहर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों का कहना था कि संपत्ति के लालच में दिलशेर किसी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें