फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: चाकू घोंपकर महिला की हत्या, घर में पड़ी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

Wed, 27 Jan 2021 01:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के कलंजरी गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हो गई। महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानी थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में राजू का परिवार रहता है। राजू राजस्थान में ठेकेदारी का काम करता है। बुधवार सुबह उसकी पत्नी कुमुद (45 वर्ष) घर पर अकेली थी। उसके दो बच्चे शैली और आशु सुबह नौ बजे स्कूल चले गए। करीब 11 बजे कुमुद का देवर दीपक किसी काम से घर आया। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दीपक दरवाजा खोलकर घर में घुसा तो बरामदे में कुमुद खून से लथपथ मृत पड़ी थी। इसके अलावा घर के कमरे में रखी सेफ का सामान फर्श पर फैला पड़ा था। कुमुद के गले पर चाकू के गहरे निशान मिले हैं। भाभी को इस हालत में देख दीपक के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर जिला कारागार में बंदी की मौत, मचा हड़कंप, पुलिस अधिकारियों ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुबह 10 बजे के करीब एक मांगने वाला युवक घर में गया था। उसी युवक पर हत्या किए जाने का शक किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का भी यही कहना है कि एक मांगने वाला युवक सुबह घर में घुसा था।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली का फायरिंग से स्वागत, आरोपी निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी देहात केशव कुमार भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें