उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में ईटों से वार कर किशोर की हत्या कर दी गई। शनाख्त मिटाने के लिए हत्यारों ने शव को जला दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट में धर्मशाला बनारसी आश्रम के सामने प्लॉट है। शनिवार सुबह आसपास के दुकानदारों देखा की प्लॉट में एक शव पड़ा है। जिसे कुत्ते नोंच रहे हैं। इस दौरान मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली।
शव के पास पड़ी थी खून से सनी ईंट
हत्यारों ने किशोर पर पहले ईंटों से वार कर हत्या की और फिर शव को जला दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। किशोर की कोई शनाख्त नहीं हो सकी है। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें