मेरठ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करते रहे। वीडियो वायरल होने पर किशोरी परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
किठौर की एक किशोरी और उसका परिवार गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। परिजनों ने बताया कि 19 जुलाई को उनकी बेटी बाजार से लौट रही थी। तभी गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक नजारा देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...
इसके बाद आरोपी और उसका दोस्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। फिर बाद में आरोपियों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। किशोरी व उसके परिवार वालों ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र दिया है।
यह भी पढ़ें: रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी
पीड़ित परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले भी उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की थी। इसकी जानकारी लगने पर दोनों आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। वहीं किठौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार ने थाने में आकर सूचना नहीं दी। मामले की जांच शुरू कर दी है।