बागपत में एक किशोरी को जबरन उठाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने किशोरी समेत बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले राहुल पुत्र प्रमोद निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गया। इसके बाद अलवर राजस्थान में उसके साथ दुराचार करता रहा। इस संबंध में किशोरी के पिता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने युवक को किशोरी के साथ बरामद कर लिया है।