कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के आर्य नगर में बुधवार को शातिर टप्पेबाज पुलिसकर्मी बन महिला के जेवरात पार कर ले गए और नकली सोने के कंगन थमा गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
आर्य नगर निवासी ममता दोपहर को अपनी पड़ोसी के साथ पैदल सब्जी खरीदने गईं थीं। मैक्स के शोरूम के सामने दो युवक आए और कहा कि माता जी, इतनी लूटें हो रही हैं और आप सोने के कंगन पहनकर घूम रही हैं। इसे उतारकर रख लीजिए।
हड़बड़ाई ममता ने कंगन उतार कर शातिरों को दे दिए। कुछ देर बाद टप्पेबाजों ने उन्हे कंगन वापस किए और चले गए। ममता ने देखा तो कंगन नकली थे। एसपी पश्चिम अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज दिखे हैं। तलाश की जा रही है।