फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कॉलेज जाते वक्त छात्रा को किया अगवा, फिर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, बनाई वीडियो

Sun, 24 Nov 2019 12:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एक छात्रा को कॉलेज जाते समय कार सवारों ने अगवा कर लिया। छात्रा को जंगल में ले जाकर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया, जबकि दो ने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप व फोटो खींचे। इसके बाद आरोपी छात्रा को उसके कॉलेज के बाहर फेंककर धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


मूलरूप से भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती परिजनों के साथ फिलहाल शहर के एक मोहल्ले में रहकर एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। पीड़िता ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार सुबह कॉलेज जा रही थी। 11.15 बजे जैसे ही वह भोपा रोड पर पहुंची, पीछे से सफेद कार आकर रुकी और उसमें से उतरे तीन युवकों ने उसे कार में खींच लिया। कार में खींचते ही छात्रा पर पिस्टल तानकर उसे नशीला रुमाल सुंघाया गया, जिससे वह अर्द्धबेहोशी की स्थिति में आ गई। 

आरोप है कि छात्रा को जंगल में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य ने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप बनाने के साथ ही फोटो भी खींच लिए। दुष्कृत्य के बाद आरोपी छात्रा को कॉलेज के बाहर फेंककर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराते हुए तहरीर के आधार पर सुबोध पुत्र गंगाराम और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड़ पर होने से बचा बवाल, फायरिंग कर खेत में छिपे आरोपी, पुलिस ने दबोचे

Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही धर लिया जाएगा।

गांव से पलायन
दिनदहाड़े शहर के बीच से अगवा कर दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित छात्रा का कहना है कि आरोपी सुबोध काफी समय से उस पर बदनीयती नजर रखते हुए आए दिन छेड़छाड़ करता था। इस संबंध में 20 अप्रैल 2019 को भोपा थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन भोपा थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी के चलते परिजन गांव से पलायन कर छात्रा को लेकर शहर आ गए और यहां एक मोहल्ले में रहना शुरू कर दिया। हालांकि गांव से पलायन के बावजूद पीड़ित छात्रा आरोपी की करतूत का शिकार हो गई, जिसके पीछे कहीं न कहीं भोपा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली भी जिम्मेवार है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें