फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चियों से करता था दरिंदगी, 50 से अधिक महिलाओं की लूट चुका था इज्जत

Wed, 08 Feb 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ मेरठ
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने जिले में ही 50 से अधिक महिलाओं की इज्जत लूटने की बात कबूल की है। उधर, बच्ची की हत्या से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के लोगों ने हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
सात वर्षीय बच्ची पड़ोस में रविवार रात शादी समारोह में डीजे देखने के लिए गई थी। वहां से बच्ची गायब हो गई थी। सोमवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में गांव के ही युवक अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक ने बताया है कि उसने जिले में अब तक कई मासूम बच्चियों और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। उधर, बुधवार को गांव के काफी लोग थाने पर पहुंचे। इन लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि आरोपी अनिल को फांसी की सजा होनी चाहिए। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती के मुताबिक आरोपी अनिल से पूछताछ की जा रही है। उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

रासुका में निरुद्ध होगा हत्यारोपी  
अमीनगर सराय। हत्या के आरोपी अनिल के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसे रासुका निरुद्ध में किया जाएगा।  
विज्ञापन

 
मुंह दबाकर मारी थी बच्ची 
अमीनगर सराय। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल ने रेप के दौरान बच्ची का मुंह दबा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसने बेहोश समझकर बच्ची के ऊपर पानी भी डाला था। 

50 रुपये छीनकर पी गया शराब
अमीनगर सराय। हत्या के आरोपी अनिल ने 30 रुपये देने के बहाने बच्ची को खेत में बुलाकर ले गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल ने बच्ची के पास मौजूद 50 रुपये भी छीन लिए थे। बाद में उनकी शराब पी गया था। 

डाग स्क्वॉयड ने पहुंचाया आरोपी तक 
अमीनगर सराय। घटना को अंजाम देने के बाद अनिल अपने घर पर चला गया था। वारदात के समय गंदे हुए कपड़ों को धो दिए थे। घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच पड़ताल की। डॉग (स्नोट) घटनास्थल से सीधे आरोपी के पास घर पर पहुंचा था। इतना ही नहीं जिस बाल्टी में कपड़े रखे हुए थे, स्नोट उस तक भी पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिल को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें