फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक की मौत, महिला समेत दो घायल

Wed, 08 Feb 2017 09:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
फिरोजपुर में सड़क हादसे में खत्म परिवार
विज्ञापन
 धानेपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बाजार के समीप बुधवार की सुबह एक वैन की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल एक 12 साल के बालक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

    
धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे दतई के मजरा पूरे लदई निवासी साजन 18 अपने छोटे भाई चंद्रप्रकाश 12 व भाभी ननकना 21 के साथ बाइक से इसी थाना क्षेत्र के माधवगंज गांव के मजरा टहलुवनपुरवा में मंगलवार की शाम को अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आया था।

बुधवार की सुबह तीनों बाइक से गंाव लौट रहे थे। वह इंदिरा नगर के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक   वैन से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। इस हादसे में साजन,चंद्रप्रकाश व ननकना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर धानेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 12 वर्षीय चंद्रप्रकाश ने दम तोड़ दिया। जबकि साजन व उसकी भाभी ननकना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में चंद्रपंकाश के पिता रामदीन ने वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वैन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें