फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा में पशु व्यापारी के घर डकैती

Tue, 29 Sep 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा गांव में रविवार देर रात एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने पशु व्यापारी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश अलमारी में रखे दस लाख रुपये, 90 तोले सोने और तीन किलो चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। पीड़ित ने करीब तीस लाख रुपये का नुकसान बताया है। पुलिस ने डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर लूट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


रोहटा निवासी शहजाद पुत्र मेहर इलाही पशुओं की खरीद-फरोख्त और दूध का कारोबार करता है। उसका कारोबार वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में है। रविवार रात शहजाद और उसके भाई यूनुस का परिवार घर में अलग-अलग कमरों में सोया हुआ था। करीब 11 बजे किसी ने शहजाद के कमरे का दरवाजा खटखटाया। शहजाद ने दरवाजा खोला तो बाहर खडे़ करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाश उस पर टूट पड़े। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।

इसके बाद बदमाशों ने शहजाद की पत्नी शमा और तीन बच्चों, यूनुस व उसकी पत्नी नरगिस, शहजाद की तीन बहनों और बहनोई असलम और मां पाकीजा को कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश घर खंगालने में जुट गए। शहजाद ने बताया कि बदमाश तीन अलमारियों में रखे दस लाख रुपये, 900 ग्राम सोने के छह सेट, दस जोड़ी कंगन, दस सोने की चेन, हसली, हाथफूल, दस जोड़ी कानों के झुमके और कुंडल के साथ ही करीब तीन किलो चांदी के जेवरात लूट ले गए। शहजाद की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें