फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: अंधविश्वास में आकर मां-बाप ने दी नाबालिग बेटी की बलि, घर में मिली लाश

Thu, 07 Feb 2019 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के मुज्जफरनगर में अंधविश्वास के चलते नरबलि देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग किशोरी की उसके ही मां बाप ने हत्या कर डाली। इस मामले में एक मंदिर के पुजारी सहित पुलिस ने परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन


घटना भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव कपूरगढ़ की है। यहां तीन दिन पहले 12 वर्षीय किशोरी हिमांशी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। हिमांशी के पिता ने थाना भौराकलां पर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। 
विज्ञापन

इस मामले में जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो गुरूवार सुबह घर से हिमांशी की लाश बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता संजय प्रजापति, मां इंदिरा, बड़ी बहन काजल और भाई रविश व गांव के ही एक मंदिर में रहने वाले एक पुजारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि हिमांशी की हत्या तांत्रिक कार्यों के चलते की गई है, जिसमें पूछताछ की जा रही है ।कुछ और भी संदिग्ध व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आये है, जिन्हें जल्द ही हिरासत में लेकर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें