उत्तराखंड और बिजनौर के तस्करों से भी जुड़े रहे तार
सहारनपुर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियां हैं और बड़ा क्षेत्र में जंगल फैला है। पहाड़ियों से सटे थाना मिर्जापुर, बेहट और फतेहपुर क्षेत्र में समय- समय पर तेंदुए के देखे जाने की खबरें सामनें आती रहती हैं। ऐसे में इन इलाकों में वन्य जीव तस्कर भी सक्रिय है। पिछले दिनों देवबंद में तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए तस्करों ने बताया था कि वह खाल उत्तराखंड से लेकर आए थे। वहीं, दुर्लभ प्रजातियों के सांपों के साथ पकड़े गए तस्करों से खुलासा हो चुका है कि सहारनपुर के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सांपों की तलाश करने के अलावा उत्तराखंड व बिजनौर में सक्रिय तस्करों के संपर्क में भी रहे हैं। यहीं से सांपों को पकड़कर बेचा जाता है।
वन्य जीव तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगातार काम कर रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। जनपद में कोई भी तस्कर पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।
- दिनेश कुमार, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/