फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा गया मुख्य आरोपी सोनू पंडित, पैर में लगी गोली, पूछताछ में खोलेगा हत्या का राज

Tue, 25 Aug 2020 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में राहुल उर्फ रुपन की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू पंडित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि किरठल में सोमवार रात राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में गांव के ही सोनू पंडित समेत चार लोगों को नामजद किया गया था। 

वहीं मंगलवार को असारा से बूढ़पुर रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश सोनू पुत्र राजू निवासी किरठल थाना रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, एक बच्चे की मौत, बाकी की तलाश जारी
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गोली लगने से अभियुक्त सोनू घायल हो गया है। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, खोखा, कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उधर, एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें