फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावनपुर थाने के मुंशी ने ट्रेन से कटकर जान दी  

Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 भावनपुर थाने में तैनात मुंशी ने रविवार रात नोएडा में ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह जानकारी थानाध्यक्ष भावनपुर ने देते हुए बताया कि मुंशी की पत्नी ने भी बीते माह थाने के क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से मुंशी थाने से गैरहाजिर चल रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार के अनुसार मुंशी मनवीर सिंह (55) मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के गांव उदयपुर का निवासी था। उसकी पत्नी अपने बेटों के साथ गाजियाबाद की अजनारा क्रॉसिंग सोसाइटी में रहती थी। एसओ के अनुसार मनवीर ने रविवार रात नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं के पास ट्रेेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी नोएडा पुलिस ने रविवार आधी रात दी थी। 
एसओ ने बताया कि मुंशी की पत्नी सत्यवती बीते अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में मुंशी के पास रहने आई थी। तीन अप्रैल की रात सत्यवती ने क्वार्टर में फांसी लगा ली थी। हालांकि उस समय महिला के मायके वालों ने कोई केस दर्ज नहीं कराया था। लेकिन मनवीर के बेटों ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। पत्नी की मौत के बाद मनवीर छुट्टी लेकर चला गया था। उसके बाद से वह गैरहाजिर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें