लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुहैल गार्डन के पास खंडर मकान में अवैध तमंचे तैयार किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान में दबिश दी। वहीं, पुलिस टीम को देखकर हथियार सप्लायर भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया।
वहीं, भारी में मात्रा में हथियारों का जीखारा देखकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस के पूछताछ करने पर सरगना फुरकान ने बताया कि चुनाव को लेकर तमंचे तैयार किए जा रहे थे। चुनाव के दौरान तमंचों की डिमांड ज्यादा होती है। जिन्हें सोशाल मीडिया के माध्यम से बेचा जा रहा था।
उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
ये सामान हुआ बरामद
चार तमंचे, दो कारतूस, पांच नाल, 11 तमंचे बॉडी, तीन रेती
10 लोहे आरी, एक ग्राइंडर मशीन, लोहे का सिकंजा, एक हथौड़ी,
एक पचकेश, सात मीटर बिजली का तार अन्य सामान बरामद किए गए हैं