पेपर लीक मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले पांच आरोपियों का कोर्ट ने रिमांड स्वीकार कर लिया है। अब एसटीएफ की टीम पांचों आरोपियों को लेकर अहमदाबाद जाएगी। इसके अलावा गुरुग्राम के जिस रिजॉर्ट में पेपर लीक किया गया था, वहां भी आरोपियों को लेकर छानबीन की जाएगी।
एसटीएफ की मेरठ इकाई के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन पांच आरोपियों का रिमांड मिला है, उनमें टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मिर्जापुर के शिवम गिरि, भदोही निवासी रोहित पांडेय, प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला, बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल और मोनू को 10 दिन के लिए रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट से पांच दिन का रिमांड स्वीकार किया गया है।