नोएडा के अस्पताल में वेंटिलेटर पर पहुंची पिंकी
हाथ की नस और गर्दन पर हुए वार के चलते पिंकी चार दिन से नोएडा जेपी हॉस्पिटल में मौत से लड़ रही है। गुरुवार को उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। देर रात तक डॉक्टर कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं थे।
पिंकी के भाई और पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
पिंकी के भाई मोहित व फिर उसके पिता मनोज गुप्ता ने बेटी पर हमला होने का आरोप लगाकर बुधवार को नौचंदी थाने में तहरीर दी थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को मनोज गुप्ता ने बेटी पिंकी के ससुर पर ही हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने देर रात रामकिशन के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज कर लिया। देर रात पुलिस रामकिशन को गिरफ्तार करने में जुट गई।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति
एडवोकेट हैं रामकिशन
मनोज बंसल के पिता रामकिशन बंसल पेशे से एडवोकेट हैं। पूरे घटनाक्रम को वह अब तक पुलिस से छिपाते रहे। वह कानून के बारे में सब कुछ जानते हैं। ऐसे में साक्ष्य छिपाने के मामले में भी पुलिस उन पर धारा बढ़ा सकती है।
मिले पुख्ता सबूत
अमित बंसल आत्महत्या प्रकरण की रिपोर्ट एसआईटी ने गुरुवार को सौंप दी है। इसके आधार पर पिंकी पर कातिलाना हमले के आरोप में ससुर रामकिशन बंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसआईटी ने फुटेज के आधार पर रिपोर्ट में रामकिशन द्वारा पिंकी से मारपीट और कटर से गर्दन पर हमला करने की पुष्टि की है।
- प्रभाकर चौधरी एसएसपी मेरठ