फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है यूपी में दनादन एनकाउंटर की सच्चाई? वायरल फोटो ने खोल दी पुलिस अधिकारियों की पोल

Sat, 12 Jan 2019 02:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में 15 हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ का किठौर पुलिस की वीडियोग्राफी और फोटो सेशन ने एनकाउंटर कर दिया। खुद पुलिस अफसर इस मामले में चुप्पी साध गए हैं। उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

विज्ञापन


वीडियो में इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा, एक दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद हैं। जमीन पर लेटा हुआ एक युवक अपने आपको आफताब पुत्र कलवा निवासी ललियाना बता रहा है। उसके सीधे हाथ की तरफ एक तमंचा पड़ा है। पुलिस टीम पहुंचने पर युवक दोनों हाथ उठाए हुए है। इस युवक के पैर में पुलिस की गोली लगती है और वह जमीन पर गिर जाता है, जबकि दूसरा बदमाश फायरिंग कर फरार हो गया।

मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर किठौर के पूछने पर आरोपी अपना नाम आफताब पुत्र कलवा निवासी ललियाना बताता है। पूछने पर बताया कि दूसरा बदमाश राधना का हमजा था जो फरार हो गया। पास में पड़े तमंचे को दरोगा उठा लेते हैं। इंस्पेक्टर युवक से पूछते हैं कि कहां जा रहा था, इस पर युवक ने बताया कि लूट करने। बाइक किसकी है तो वह कहता है कि चोरी की है। दरोगा कहते हैं कि तलाशी लो इसकी, इसने कई गोलियां चलाई हैं। सवाल है कि एक तमंचे से यह बदमाश कैसे इतनी फायरिंग कर सकता है। इसी वीडियो में पुलिसकर्मी सफेद रुमाल को उस स्थान पर बांधता है कि जहां गोली लगने से खून निकल रहा है।

वायरल फोटो की सच्चाई
वहीं, दो और फोटो भी वायरल हुए हैं। इनमें यही आफताब नाम का युवक जमीन पर गिरा पड़ा है और उसके पास ही बाइक पड़ी है, जो वीडियो में नहीं दिखाई देती। वहीं, इसी बदमाश के एक हाथ में तमंचा है और पैर में सफेद रुमाल बंधा है। अब यहां सवाल यह भी है कि जब वीडियो में दरोगा तमंचे के लिए तलाशी लेने की बात कह रहा है तो इस फोटो में बदमाश के हाथ में तमंचा कहां से आ गया।
विज्ञापन

वहीं, वीडियो में सिपाही बदमाश के पैर में रुमाल बांधने जा रहा था तो फोटो में हाथ में तमंचा कहां से आ गया और पैर में रुमाल कैसे बंध गया। क्या बदमाश ने दरोगा से तमंचा छीन लिया था या फिर इस तरह का फोटो खिंचवाने के लिए बदमाश के हाथ में तमंचा थमा दिया गया।

यह है पुलिस का कहना
सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह के अनुसार गश्त के दौरान मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी आफताब पकड़ा गया है। उसने पुलिस पर गोली चलाई थी, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। 

सीओ के अनुसार साल 2017 में  क्षेत्र के ग्राम खंद्रावली निवासी गुलजार पुत्र दिलशाद के यहां पत्नी व उसकी बेटी को बंधक बनाकर डकैती और शौल्दा निवासी राजीव पुत्र छोटे के यहां हुई डकैती में वह अपराधी है। आफताब गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें