फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात, टंकी के नीचे पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jun 2020 01:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एक व्यक्ति का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात हुई। एक व्यक्ति की हत्या करके शव को पानी की टंकी के नीचे फेंक दिया गया। बिजली बम्बा बाइपास स्थित रामा होटल के पास पानी की टंकी है। इस टंकी के नीचे सोमवार दोपहर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। हाथ पर मुकेश रिम्पी गुदा हुआ था। 

विज्ञापन


बताया गया कि मृतक व्यक्ति के प्राइवेट स्थान पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस मान रही है कि किसी और जगह हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: 50 हजार के इनामी रहे परमवीर तुगाना की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी पांच गोलियां
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर आंनद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि हत्या दूसरे स्थान पर की गई है। शिनाख्त के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।

उधर, शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके भूमिया पुल के पास सोमवार दोपहर एक रिक्शा चालक को पेट में गोली मार दी गई। कार और रिक्शे की टक्कर लगने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी पुलिसकर्मी बताया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में श्याम नगर निवासी शादाब रिक्शा चलाता है। सोमवार दोपहर वह दो महिलाओं को छोड़ने के लिए भूमिया पुल से खत्ता रोड की तरफ जा रहा था। रशीदनगर में ट्यूबवेल तिराहा के पास कार से मामूली टक्कर लग गई। इसके बाद कार सवार युवक ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और शादाब के पेट में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी युवक कार लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को कार का नंबर मिल गया है। हमलावर की तलाश की जा रही है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल का कहना है कि कुछ लोगों ने कार सवार युवक के पुलिसकर्मी होने की बात बताई है। मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी खाकी वर्दी में था। कार के नंबर के आधार पर पुलिस टीम जांच में लगी हुई है। गिरफ्तारी के बाद ही सही पता चल सकेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें