उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सोमवार तड़के करीब चार बजे शहर कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से गांव लिलोन के निकट नहर पटरी पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पकड़े गए बदमाशों के नाम अंकित उर्फ गुड्डू निवासी गांव कुडाना थाना कोतवाली जनपद शामली और रुपेश पुत्र कृष्ण पाल निवासी गांव बरवाला थाना रमाला जिला बागपत है।
यह भी पढ़ें: यूपी: 50 हजार के इनामी रहे परमवीर तुगाना की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी पांच गोलियां
पुलिस के अनुसार, अंकित शातिर लुटेरा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के पानीपत से पांच घटनाओं में वांछित चल रहा है था। उस पर लूट, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। करीब एक सप्ताह पहले शामली पुलिस से मुठभेड़ के दौरान अंकित उर्फ गुड्डू मौके से भाग निकला था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।
वहीं दूसरे बदमाश रुपेश के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। दोनों बदमाशों का सीएचसी शामली में उपचार कराया गया है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही राहुल भी मामूली रूप से घायल हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/