फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक लाख के इनामी सुशील मूंछ पर दर्ज हैं इतने मुकदमे, गैंग में 29 सदस्य शामिल

Sat, 30 Mar 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कुख्यात सुशील मूंछ को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर करने वाले एक लाख के इनामी और पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुशील मूंछ पर फिलहाल तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पुलिस उसके खिलाफ तीनों ही मामलों में कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले के लगभग सभी मामलों में वह बरी हो चुका है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ पर यूं तो दर्जनों संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इनमें से लगभग सभी मामलों में वह पूर्व में जेल में रहते हुए ही बरी हो चुका है। फिलहाल की बात करें तो सुशील मूंछ पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोहरका में हुई मां-बेटा की नृशंस हत्या, शहर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट पर जबरन अवैध कब्जा और नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचेंडा रोड पर सुशील उर्फ चीकू की हत्या के मामले दर्ज हैं। उक्त तीनों ही मुकदमों में संबंधित थाना पुलिस कुख्यात के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। इनमें से नई मंडी के सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड और परतापुर के सोहरका के दोहरे हत्याकांड में पुलिस द्वारा उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

कुख्यात के गैंग में शामिल हैं 29 सदस्य
कुख्यात सुशील मूंछ का गैंग पुलिस अभिलेखों में पंजीकृत है, जिसमें कुल 29 सदस्य शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभिलेखों में सुशील मूंछ गैंग मुजफ्फरनगर के साथ ही सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, बागपत, बिजनौर के साथ ही उत्तराखंड के जनपद ऋषिकेश व देहरादून और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी सक्रिय है। उक्त सभी जनपदों में सुशील मूंछ गैंग स्थानीय बदमाशों के साथ मिलकर रंगदारी, लूट, हत्या व अपहरण जैसे अपराधों में लिप्त माना जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुख्यात के दोनों बेटों ने भी बढ़ाए अपराध की दुनिया में कदम
एक लाख के इनामी सुशील मूंछ के बेटे मनजीत उर्फ टोनी व अक्षयजीत उर्फ मोनी लंबे समय तक अपराध की दुनिया से दूर रहे, लेकिन पिछले कुछ समय से इन दोनों ने भी अपराध से नाता जोड़ लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनजीत उर्फ टोनी का नाम इससे पहले परतापुर के सोहरका में दोहरे हत्याकांड सहित कई अन्य वारदातों में आ चुका है। 

वहीं, अक्षयजीत उर्फ मोनी का नाम कुछ समय पूर्व खतौली के चर्चित फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या में सामने आया था। उक्त हत्याकांड में नाम आने के बाद अक्षयजीत उर्फ मोनी की तलाश में पुलिस जुटी और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। गत माह उसने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जो फिलहाल जेल में ही बंद है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें