फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रेसलर के पिता ने दोस्त को मार डाला, ये रही हत्या के पीछे की वजह

Mon, 18 Mar 2019 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में परतापुर के काजमाबाद गून गांव में रविवार रात अंतरराष्ट्रीय रेसलर के पिता ने अपने घर में ही दोस्त को शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव निवासी यशपाल (55) पुत्र रामलाल रविवार देर रात गांव में ही अपने दोस्त अनिल के घर गया था। अनिल की बेटी इंदू चौधरी अंतरराष्ट्रीय रेसलर है। दोनों दोस्तों ने घर पर ही शराब पी। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

आरोप है कि अनिल ने यशपाल को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। यशपाल सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजन अनिल के घर पहुंचे तो वहां यशपाल बेहोश हालत में मिले। परिजनों ने यशपाल को मोदीनगर स्थित जीवन लाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने यशपाल को आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी पर इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद किया। 
विज्ञापन


नशे की हालत में था अनिल
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अनिल नशे की हालत में मिला। दोनों ने शराब पी थी। फिर अनिल ने यशपाल की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा आरोपी अनिल से पूछताछ में ही पता चलेगा। अनिल के होश में आने पर पूछताछ होगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें