फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

बल्लभगढ़। धोखाधड़ी व चेक बाउंस के करीब नौ मामलों में दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार ऋषि धस्माना को थाना सदर पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ऋषि धस्माना कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में काम करता था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने प्रहलादपुर निवासी हरीशंकर और गांव प्याला निवासी जमीर मलिक से नौकरी लगवाने सहित कई अन्य मामलों में पैसे ले रखे थे। जमीर मलिक से उनका और भी लेनदेन था, जिसके उसने चेक दे रखे थे। मगर चेक बाउंस हो गए थे। इनका अदालत में मामला भी चल रहा है। मगर आरोपी कई तारीखों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसी के चलते कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें