फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले युवती की हत्या, फिर लाश को काली नदी में फेंका, इलाके में दहशत

Fri, 06 Apr 2018 04:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जांच करती मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में युवती की हत्या कर शव को बोरी में बंद कर काली नदी में फेंक दिया गया। शहर कोतवाली के न्याजूपुरा के पास नदी से युवती का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को अवगत करा दिया है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या करके शव को नदी में फेंका गया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में काली नदी बहती है। नदी गांव के कब्रिस्तान के पीछे से होकर निकली है। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण जब जंगल में गए, तो उन्होंने काली नदी में एक प्लास्टिक की बोरी पड़ी देखी। बोरी में से लाल कपड़े दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी से बोरी को निकलवा कर उसे खोला, तो उसमें एक युवती की लाश निकली। बोरी से युवती की लाश मिलते ही सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई।

पढ़ें : पति की हत्या कराकर प्रेमी के साथ फरार, पकड़े जाने पर दोनों ने उगला ज़हर

विज्ञापन
विज्ञापन

up police
वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, जिससे पुलिस का अनुमान है कि उसकी गला दबा कर हत्या करके शव को बोरी में बंद कर फेंका है, जिस बोरी में उसे बंद कर फेंका गया उस पर टिकौला शुगर मिल लिखा है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कपरवान ने बताया कि लाश करीब दो दिन पुरानी है। इस संबंध में सूचना देने वाले न्याजूपुरा के इरशाद पुत्र दीन मौहम्मद की ओर से पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, ताकि हत्या की घटना का खुलासा हो सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें