फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Fri, 19 Jul 2019 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में पूर्व प्रधान के बेटे को घर से बाहर बुलाकर बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि कांबिंग कर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


खैला गांव के पूर्व प्रधान राजे के बेटे विनोद 38 को गुरुवार रात करीब नौ बजे दो बाइक सवार युवकों ने आवाज दी। विनोद घर के बाहर आ गया। जैसे ही वह दरवाजे से बाहर निकला, हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन भी घर से बाहर की तरफ भागे। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। हमलावर कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

वहीं परिजन विनोद को गंभीर हालत में लेकर दिल्ली के अस्पताल में चले गए। हमलावर कौन थे और गोली क्यों मारी गई, पुलिस इसकी वजह तलाश रही है। देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। पीड़ित के घर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना के बाद गांव में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय खैला पहुंचे और पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की गई और कई जगह दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें