मुन्ना बजरंगी हत्याकांड फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में साजिश रचने के आरोपों में घिरे पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत पांच आरोपियों को क्लीन चिट मिल गई है। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
बागपत जिला कारागार में नौ जुलाई 2018 की सुबह पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बजरंगी की पत्नी सीमा ने जौनपुर से बसपा के सांसद रहे धनंजय सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: जेल की सच्चाई... तन्हाई बैरक बंद और खुली अफसरों की पोल, बिजली के बोर्ड में छिपे मिले मोबाइल
इसके अलावा प्रदीप सिंह उर्फ पीके सिंह, उनके पिता पूर्व एसपी जयंत सिंह, सुशील सिंह और कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने सीमा की तहरीर को जांच में शामिल कर लिया था और जिन लोगों पर आरोप लगाया गया, उनसे पूछताछ कर बयान लिए। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने खेकड़ा थाने में बयान दर्ज कराए थे। तत्कालीन खेकड़ा सीओ वंदना शर्मा ने बयान लिए थे। इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित पांच आरोपियों को क्लीन चिट मिल गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/