फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शालिनी के बिसरा में मिले जहर के अंश

Fri, 11 Sep 2015 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
28 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने वाली डॉ. शालिनी आर्य के बिसरा जांच में जहर के अंश मिले हैं। ऐसे में आगरा फॉरेंसिक लैब में हुई जांच ने यह तो साबित कर दिया कि शालिनी की मौत जहर से हुई है। अब उन्हें जहर दिया गया या फिर उन्होंने मानसिक दबाव में खुद ही जहर लिया। इस सच्चाई से अब भी पर्दा उठता बाकी है। उधर, पुलिस ने फरार हत्यारोपी डॉ. विशाल आर्य और वीना आर्य पर शिकंजा कसते हुये उनके घर की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि 30 अगस्त की रात थापरनगर निवासी डॉ. विशाल आर्य एवं उनकी मां वीना आर्य ने डॉ. शालिनी आर्य को इंजेक्शन से जहर दे दिया था। उन्होंने शालिनी को बेहोशी की हालत में सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 1 सितंबर सुबह छह बजे शालिनी को मृत घोषित कर दिया था। शालिनी की मौत के बाद से ही पति डॉ. विशाल एवं उनकी मां वीना फरार हैं। पुलिस ने शालिनी का पोस्टमार्टम करा बिसरा और इंजेक्शन वाली हथेली को काटकर जांच के लिये बीते शुक्रवार को आगरा फॉरेंसिक लैब भेज दिया था।

पुलिस सूत्रों की माने तो आगरा फॉरेंसिक लैब में डॉ. शालिनी आर्य के बिसरा की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट शीघ्र ही आ जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शालिनी के बिसरा में जहर के अंश मिले हैं। शालिनी को जहर दिया गया था या फिर शालिनी ने खुद विशाल और वीना की प्रताड़ना से तंग आकर जहर लिया था। यह तथ्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


घर की कुर्की की तैयारी शुरू
रिपोर्ट दर्ज होने के दस दिन बाद भी पुलिस अब तक डॉ. विशाल और वीना को नहीं पकड़ सकी। एएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि विशाल एवं वीना के खिलाफ पुलिस को गैरजमानती वारंट मिल चुका है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संकल्प शर्मा ने बताया कि फरार डॉ. विशाल के घर की कुर्की के लिये कोर्ट में अपील दायर की गई है। कोर्ट से कुर्की के आदेश मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

आखिर कब होगी विशाल की गिरफ्तारी
उधर, डॉ. शालिनी आर्य की बहन सोनिया, शिल्पी गुप्ता समेत उनके परिवार के सदस्यों ने एएसपी संकल्प शर्मा से मुलाकात की। शालिनी की बहनों ने एएसपी से प्रकरण में चल रही कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही एएसपी से पूछा आखिर पुलिस विशाल को कब गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें