फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: पत्र भेजकर व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी

Tue, 20 Aug 2019 10:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देता पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में देवबंद क्षेत्र के मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान करने वाले व्यापारी से पत्र के जरिये 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं पत्र में रंगदारी न देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी है। इससे व्यापारियों में रोष है। सभी व्यापारी मंगलवार को एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


मोहल्ला जनकपुरी निवासी पदम कुमार की मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। मंगलवार की सुबह पदम बेटे पंकज के साथ दुकान पर पहुंचे तो उन्हें दुकान में एक पत्र पड़ा मिला। उसे पढ़ने पर उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। पत्र में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इतना ही नहीं रंगदारी न देने और उसके बारे में पुलिस को सूचित करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी। पत्र में लिखा है कि रंगदारी की रकम लेकर दोपहर 12 बजे बेटे को रेलवे स्टेशन पर भेजना और उसे जो व्यक्ति मिले वो रकम उसे दे देना। आगे कहा कि किसी भी तरह की चालाकी करने की कोशिश मत करना, क्योंकि हर गतिविधि पर उसकी नजर है। पत्र मिलने की जानकारी होने पर नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस और क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को घटना की जानकारी दी। 

प्रधान के बेटे से मांगी दस लाख रुपए की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारी इस्हाक बाले खां, राजू रस्तोगी, नितिन गुप्ता, गगन मित्तल, सुभाष मित्तल, लक्की, दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि व्यापारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने और व्यापारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की। इस मामले में पदम के बेटे पंकज ने तहरीर दी।

विज्ञापन

वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने की घटना पर रोष व्यक्त कर कहा कि रंगदारी मांगने की घटना भाजपा के भयमुक्त शासन के लिए प्रशासन को खुली चुनौती है। इसलिए पुलिस को चाहिए कि वह शीघ्र इसका खुलासा करे। 

यूपी: फल विक्रेता से मांगी दस लाख की रंगदारी, न देने पर चार भाइयों को हत्या की धमकी

दूसरी तरफ सीओ अजेय कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला संज्ञान में है। पुलिस टीम को जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पदम सिंह के दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें