मऊ जिले के घोसी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पीड़िता की मां ने सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामाले में नामजद सभी आरोपियों को आनन फानन में गिरफ्तार किया।
बताते चलें कि सामूहिक बालात्कार का यह मामला काफी पुराना है, इंटरनेट पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर होने पर पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार की शाम घोसी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले 'अडिग' को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस
तहरीर में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री इस वर्ष फरवरी माह में घास उखाड़ने के लिए गई थी। इस दौरान गांव निवासी पवन पुत्र हरिश्चंद्र चौहान, पृथ्वी, यशवंत पुत्र अनिरुद्ध चौहान, अजय पुत्र श्री राम, अजीत पुत्र विश्राम, विमल उर्फ कल्लू पुत्र रामचंद्र और जितेंद्र पुत्र बलजोर ने उसकी बेटी को जबरदस्ती पकड़कर खेत में ले गए, जहां सभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।