फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मार डाला, फुफेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Jul 2019 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जिले में थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी की हत्या कर दी गई। मृतक किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह रविवार से लापता थी। सोमवार को उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने किशोरी के ही फुफेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि रविवार को शादी समारोह के दौरान उसे धमकाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म में विफल रहने पर हत्या कर दी।

विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उस समय किशोरी के परिजनों ने समझा कि वह मोहल्ले में शादी समारोह में गई होगी, लेकिन शाम पांच बजे तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को गांव के निकट ईख के खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला था। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के ताऊ ने दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपनी बहन के लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ समय पहले परिवार के लोगों के साथ उसकी भतीजी पंजाब में भट्ठे पर काम करती थी। वहीं पर उनकी बहन का लड़का भी काम करता था। तभी से उसकी बहन का लड़का उसकी भतीजी पर बुरी नजर रखता था। करीब एक माह पहले वह भट्ठे से गांव में आई थी। रविवार को आरोपी गांव में एक शादी समारोह में आया था। उसी दौरान वह उसकी भतीजी को डरा धमकाकर गांव के निकट गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने उसकी भतीजी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें