फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना लूट आरोपी के पार्टनर से कारबाइन बरामद

Thu, 28 Mar 2019 03:48 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से सोना लूट के आरोपी हेमंत के पार्टनर समेत दो आरोपियों को कंकरखेड़ा पुलिस ने संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक कारबाइन, 15 कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के अनुसार चुनाव के मद्देनजर वह मंगलवार रात एनएच-58 पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध लोग हथियारों के साथ घूमते मिले। पूछताछ में एक ने अपना नाम जॉनी पॉल पुत्र मुन्नालाल निवासी प्रेमनगर कंकरखेड़ा और दूसरे ने संजीव पुत्र सुरेंद्र निवासी आदर्शनगर बिनौली बागपत बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों से एक कारबाइन, 15 कारतूस व एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पूछताछ में जॉनी ने बताया कि कारबाइन उसने पिलखुवा के नरेंद्र सिंह से खरीदी थी। नरेंद्र सिंह के पास कारबाइन कहां से आई। इसकी जानकारी उनको नहीं है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का दावा है कि यह कारबाइन लाइसेंसी है। यह चोरी की गई है या फिर लूटी गई है, इसकी जांच करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

30 हजार में कैसे मिली कारबाइन  
पुलिस के मुताबिक आरोपी संजीव ने बताया कि उसने 30 हजार रुपये एडवांस में देकर कारबाइन खरीदी है। इसको लेकर आरोपियों से कई सवाल पूछे गए। वह कारबाइन को लेकर कहां जा रहे थे। इसका जवाब न देने पर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुसार जॉनी सोना लूट के मामले में जेल गया आरोपी हेमंत का पार्टनर है। जॉनी और हेमंत ने पार्टनरशिप में नेशनल हाईवे पर ए स्टार व यू बॉय नाम से होटल खोल रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें