फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीच महताब तिराहे पर दिनदहाड़े पत्नी का गला रेता

Thu, 28 Mar 2019 03:35 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच महताब तिराहे पर बुधवार दिनदहाडे़ सनसनीखेज वारदात हो गई। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे और आरोपी पति चाकू से वार करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी खून से सने कपड़े और हाथ में चाकू लेकर टेंपो में बैठकर थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।  
विज्ञापन

यह मामला दिल्ली रोड स्थित महताब तिराहे का है। पास ही रहने वाला वसीम तिराहे पर चाकू लेकर खड़ा था। इसी दौरान उसकी पत्नी निदा (32) वहां से गुजर रही थी। वसीम ने निदा को पकड़ा और सरेआम उसका गला चाकू से रेत दिया। निदा की चीख पुकार सुनकर तिराहे पर भीड़ लग गई, लेकिन बेखौफ वसीम चाकू से लगातार निदा पर वार करता रहा। लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी उसको रोकने का प्रयास नहीं किया। करीब 10 मिनट तक महिला सड़क पर तड़पती रही।
वसीम हाथ में चाकू और खून से सने कपड़ों में टेंपो में बैठा और रेलवे रोड थाने में पहुंचा। जहां पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। वसीम की दस साल पहले निदा से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हंै। निदा मूलरूप से दिल्ली की थी। मायके वालों की शिकायत पर आरोपी वसीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

किसी ने नहीं सुनी, कैसे बेवफाई बर्दाश्त करता
आरोपी वसीम ने बताया कि उसकी किसी ने नहीं सुनी। पत्नी की बेवफाई वह कैसे बर्दाश्त करता। उसने कहा कि मुझे पत्नी को मारने का कोई पछतावा नहीं है। कहा कि उसके सामने कोई आता तो वह उसको भी नहीं छोड़ता। चाकू उसने मीट बेचने वाले की एक दुकान से लिया था। वह पहले ही धमकी दे चुका था। वारदात करके वह टेंपो में बैठा और रेलवे रोड के थाने में पहुंच गया। उसको किसी ने टोकना भी मुनासिब नहीं समझा।
हत्यारोपी ने पार्षद पर लगाए संगीन आरोप
रेलवे
रोड पुलिस के मुताबिक पत्नी की हत्या करने के आरोपी वसीम ने थाने पहुंचकर संगीन आरोप लगाए। दावा किया कि उसकी पत्नी के एक पार्षद से अवैध संबंध थे। जिसका कई बार उसने विरोध भी किया, लेकिन वह दोनों नहीं माने। वसीम ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पार्षद उसको जान से मारने की धमकी देता था। पार्षद के कहने पर पत्नी निदा मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत करने जा रही थी। इसका मुझे पता चला गया था। इसी दौरान मैं महताब तिराहे पर पहुंच गया था। जैसे ही उसकी पत्नी वहां पहुंची तो उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें