फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए उपद्रव: गिरफ्तार पीएफआई के सदस्यों के मोबाइल में मिला असम कनेक्शन, एटीएस को भेजी रिपोर्ट

Tue, 31 Dec 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैराना और शामली में लोगों को उपद्रव के लिए भड़काने के आरोपियों का कनेक्शन असम से जुड़ा है। गिरफ्तार पीएफआई के कथित सदस्यों के मोबाइल की जांच में पुलिस को इसका पता चला है। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस ने एटीएस को रिपोर्ट भेजी है, आगे की जांच एटीएस द्वारा होगी।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत 20 दिसंबर को कैराना में जुमे की नमाज के बाद ईदगाह मैदान में भीड़ द्वारा प्रदर्शन किया था। इसके चार दिन बाद पुलिस ने राजस्थान के कोटा निवासी फैसल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों के संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से बताए गए थे। इनके कब्जे से 257 भड़काऊ पोस्टर और मोबाइल बरामद किए थे। इसी तरह शहर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के निकट से थानाभवन थानाक्षेत्र के शादाब और आमिर को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस ने शादाब को भी पीएफआई से जुड़ा होना बताया था। 

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि उक्त लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल जांच में कई नंबर असम व दूसरे राज्यों के पाए गए हैं। पीएफआई के कनेक्शन और उनके मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबरों की विस्तृत जांच के लिए एटीएस को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस मुख्यालय को भी इसकी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपद्रवियों का चौंका देने वाला सच, डीएम-एसपी पर था निशाना, बरसाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां

विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सीएए के विरोध की आड़ में पीएफआई के कथित सदस्य माहौल बिगाड़ने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस प्रशासन की सतर्कता व लोगों की सूझबूझ के चलते आरोपियों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। एसपी ने बताया कि 19 दिसंबर को इस संगठन से जुड़े कुछ लोग कलक्ट्रेट में पहुंचकर शांति भंग करने की कोशिश में थे, इसकी जानकारी खुफिया विभाग को पहले से मिल गई थी, जिस पर पुलिस ने तैयारी कर ली थी। पुलिस की सतर्कता से आरोपी कामयाब नहीं हो सके थे। 

इसके बाद दिल्ली रोड तिमरसा पर पहुंचे तो वहां भी पुलिस पहुंच गई थी। इसके अगले दिन आजाद चौक में पहुंचकर इन्होंने लोगों को भड़काने की कोशिश की, लेकिन वहां भी कामयाबी नहीं मिली तो कैराना पहुंच गए और वहां भीड़ को उकसाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी चौकसी के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें