फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी के छात्र ने की थी ट्रक ड्राइवर की हत्या

Sun, 31 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ट्रक चालक अब्दुल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से एक मुजफ्फरनगर निवासी बीएससी का छात्र है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने लाखों रुपये के स्क्रैप से भरे ट्रक को लूटने के लिए घटना को अंजाम दिया था। उधर, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के र्साइंपुरम इंडस्ट्रीज एरिया से 20 जुलाई को ड्राईवर अब्दुल पुत्र रज्जाक निवासी पूर्वा फै य्याज अली देहली गेट ट्रक लेकर सिद्घबली स्टील कंपनी मुजफ्फरनगर के लिए चला था। ट्रक में लाखों रुपये की स्क्रैप भरी थी। मुजफ्फरनगर में ट्रक नहीं पहुंचने पर ट्रक मालिक यूसुफ  उर्फ मुन्ना ने ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को ब्रह्मपुरी थाने में सीओ धर्मेंद्र चौहान ने घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को बिजली बंबा बाईपास से अमरीश उर्फ काले पुत्र सतीश गुप्ता निवासी अंतवाड़ा थाना खतौली और सुनील राजपूत पुत्र जगवीर सिंह निवासी करनवाल थाना डिबाई जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है। सुनील मुजफ्फरनगर के चौधरी छोटूराम कॉलेज से बीएससी कर रहा है। आरोपियों से माल समेत लूटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया है। इनका साथी अंतवाड़ा निवासी भीम गुर्जर फरार हो गया।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार अमरीश की मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर में कबाड़ी की दुकान है। अमरीश ने अपने दोस्त सुनील और भीम के साथ ट्रक लूट की योजना बनाई थी। बीस जुलाई की रात्रि को मंसूरपुर में उन्होंने ट्रक लूटकर चालक अब्दुल की गमछे से हत्या कर दी थी। बाद में शव को बोरे में डालकर बेगराजपुर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्तारी में झोल :
सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेद्र चौहान और एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र यादव ने बताया कि 29 जुलाई को तीनों युवक माल से भरे ट्रक को बेचने हापुड़ ले जा रहे थे। बिजली बंबा बाईपास के पास चेकिंग के दौरान आरोपी भीम भाग गया, जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया। इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते एनएच-58 पर यातायात बंद है। ऐसे में ट्रक बिजली बंबा पर कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। उधर, एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि ट्रक का तेल खत्म होने के बाद आरोपियों ने उसे बिजली बंबा बाईपास के पास खड़ा कर दिया था। इस मामले में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें