फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में छह साल की बच्ची की हत्या, घर से 200 मीटर दूर पड़ी मिली लाश, जांच शुरू

Tue, 02 Jun 2020 02:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। वहीं घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को रिमांड पर मेरठ ला सकती है एटीएस और पंजाब पुलिस 

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी इरफान की छह साल की बेटी जोया का सोमवार देर रात अपहरण हो गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार सुबह बच्ची का शव एक मक्का के खेत में पड़ा हुआ मिला। जानकारी पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संदेह के तौर पर दो युवकों को लिसाड़ी गेट पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इरफान के आठ बच्चे हैं, जिनमें जोया छठवें नंबर की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें