बागपत के बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस ने गोली मारकर नकदी लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं घटना का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने पुलिस जांच की प्रगति की जानकारी ली और व्यापारी प्रदीप आत्रेय के परिजनों से भी बात की।
बता दें कि रविवार को सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद मेरठ राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सरधना संगीत सोम, विधायक बड़ौत केपी सिंह मलिक, नगर पालिका बड़ौत के अध्यक्ष अमित राणा ने भी मेरठ में भर्ती व्यापारी प्रदीप आत्रेय के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से बात की थी।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: नैनीताल से ट्रेनिंग कर रुड़की लौट रहीं थीं तहसीलदार, रेलिंग तोड़कर नहर में समाई कार, तीन की मौत
एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि एसटीएफ मेरठ सहित कई पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि शुक्रवार शाम बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी से उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान पर लूटपाट की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/