फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म, घर से पेंशन बनवाने के बहाने से ले गया था युवक

Thu, 30 Jan 2020 08:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की एक कॉलोनी निवासी दिव्यांग किशोरी के साथ युवक ने विकलांग पेंशन बनवाने के बहाने से ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी समेत दो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी दिव्यांग है। पीड़ित ने बताया कि पुरकाजी क्षेत्र के गांव दुहेली तुगलकपुर निवासी एक युवक का घर आना-जाना था। बृहस्पतिवार को युवक अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर पहुंचा और दिव्यांग किशोरी की विकलांग पेंशन बनवाने के लिए उसे अपने साथ ब्लॉक में ले जाने की बात कही। युवकों पर विश्वास कर परिजनों ने किशोरी को उनके साथ भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! यूपी के इस जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को गांव शेरपुर ले गए, जहां एक मकान में ले जाकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें