फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाना हत्याकांड की जांच ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गेस्ट हाउस संचालक मेहरचंद कसाना हत्याकांड में पुलिस की जांच उलझ गई है। पीड़ित परिवार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कराने की जिद पर अड़ा है जबकि पुलिस की थ्योरी बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली नहीं आई। ये मामला गेस्ट हाउस से जुड़ा है। एक युवती को लेकर दो युवक लेकर आए थे, जिनसे मेहरचंद का विवाद हुआ। दोनों युवकों ने पंच और कृपाण से हत्या कर दी। मेहरचंद के बेटे अजय गुर्जर ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर नामजद आरोपी पपीत, बबलू और उदयवीर नेक गिरफ्तार नहीं हुए तो गुर्जर समाज आंदोलन करेगा। 11 जून को मेहरचंद की तेरहवीं है, जिसमें आंदोलन की रणनीति बनेगी। गुर्जर समाज के आंदोलन को देखते पुलिस बैकफुट पर आ गई है। फिलहाल यह जांच ठंडे बस्ते डाल दी है। पुलिस के मुताबिक इस घटना के चश्मदीद हर्ष और विकास हैं। बताया जा रहा कि हर्ष नाबालिग है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके चलते हर्ष ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। गेस्ट हाउस के पास हर्ष की दुकान है। वारदात के दौरान वह बहुत डर गया था। मेहरचंद की हत्या गोली मारकर की गई या धारदार हथियार से, इसके बारे में हर्ष को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


खास बातें:
पीड़ित पक्ष और पुलिस की थ्योरी बिल्कुल अलग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें