शिक्षक के खिलाफ केस की तैयारी
मेरठ। नीट 2016 में छात्रों की रैंकिंग बढ़ाकर दिखाने के मामले में एक शिक्षक के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मामला दर्ज हो सकता है। इस मामले में शिक्षक की शिकायत शासन और पुलिस-प्रशासन से की गई थी। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने शिकायती पत्र पर जांच कराई तो सामने आया कि शिक्षक द्वारा कुछ छात्रों की रैंकिंग को गलत तरह से दिखाया गया।