फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट कार में आए थे हमलावर, छात्रों पर तानी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विफ्ट कार में आए थे हमलावर, तानी थी पिस्टल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सीसीएसयू कैंपस में बीटेक हॉस्टल में बाहरी युवकों ने फिल्मी अंदाज में छात्रों को धमकाया था। उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी थी। हमलावर स्विफ्ट डिजाइयर कार से आए थे, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। प्रॉक्टर टीम ने बृहस्पतिवार को मामले की जांच की। साथ ही फुटेज को पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
बुधवार रात करीब 10 बजे सीसीएसयू के बीटेक हॉस्टल में कुछ बाहरी युवक घुस आए थे। पहली मंजिल पर जाकर वह दो छात्रों के बारे में जानकारी कर रहे थे। कमरा नंबर 37 के पास छात्रों ने उनसे जवाब तलब किया तो वह धमकाने लगे और एक छात्र की कनपटी पर पिस्टल तान दी। छात्रों के एकत्र होने पर खुद को घिरा देखकर हमलावरों ने फायरिंग की। एक गोली सीधी भी चलाई। वह कमरे की दीवार पर लगी। वारदात के बाद छात्रों ने कुलपति आवास पर हंगामा किया था। प्रदर्शन के दौरान हाथापाई तक हुई थी। पुलिस ने पथराव होने पर लाठीचार्ज किया था। दो-तीन छात्र और पुलिस वालों को हल्की चोट आई थी।
विज्ञापन


बड़े आराम से गए फायरिंग करने वाले
बृहस्पतिवार को प्रॉक्टर टीम और चीफ वार्डन ने मामले की जांच की। इंस्टीट्यूट के निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी और वार्डन साथ रहे। सीसीटीवी फुटेज में रात 9:47 बजे स्विफ्ट डिजायर कार सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के मेन गेट से बाहर जाती हुई नजर आई। हालांकि इसका नंबर साफ नहीं दिख रहा। कार में चार लोग होने का आभास हो रहा है। वह बड़े आराम से आते हैं और गार्ड गेट खोलता है।

एफआईआर, कार्रवाई की संस्तुति
हॉस्टल वार्डन रिटायर्ड कर्नल अनिल कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में मेन गेट पर तैनात होम गार्ड को सस्पेंड करने की भी संस्तुति की है। कहा है उन्होंने गेट खोला और कार का नंबर नोट नहीं किया। जबकि रात में गेट बंद रखने का आदेश है। हॉस्टलों में हाई डेंसिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इंस्टीट्यूट का गेट शाम छह बजे बंद हो जाएगा। सुबह आठ बजे खुलेगा। चार पहिया वाहनों की एंट्री मेन गेट से होगी। हॉस्टल में दोपहिया वाहनों की छात्रों को डिटेल देनी होगी। वह वार्डन और सिक्योरिटी के पास रहेगी। दूसरे वाहन हॉस्टल के बाहर नहीं खड़े होंगे।


दो छात्र सस्पेंड किए
निरीक्षण के दौरान बीटेक हॉस्टल में दो कमरों में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। एक का कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। कमरा नंबर 56 में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र पंकज यादव को सस्पेंड किया है। यह कमरा पंकज के नाम अलॉट नहीं था। बीटेक फाइनल ईयर के छात्र नीलेश शर्मा को बैक परीक्षा देने से वंचित किया है। साथ ही कैंपस में प्रवेश प्रतिबंध किया है।

चुनाव को लेकर तो नहीं
फायरिंग की घटना को छात्रसंघ चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कैंपस में दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। तीन दिसंबर को विवि कैंपस में छात्रसंघ चुनाव प्रस्तावित हैं। बीटेक के छात्र चुनाव में वह अहम भूमिका निभाते हैं। उनको लुभाने और डराने के प्रयास होते रहे हैं। मामला एक छात्रा की वजह से झगड़ा होने का भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन



मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विवि अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है। एक स्विफ्ट डिजायर कार में हमलावर आए थे। बाहरी तत्वों पर सख्ती की जाएगी। कैंपस में कुछ बाइक सवार वाले तेज आवाज करके शांति भंग करते हैं। उनको पकड़कर पुलिस को सौंपा जाएगा। अगर वह छात्र हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे। प्रो. पीके शर्मा, चीफ वार्डन

खास बात
सीसीएसयू में फायरिंग करने वालों की कार सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें