फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में एबीवीपी के छात्रनेता से मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में रविवार रात एबीवीपी के छात्रनेता के साथ मारपीट कर दी गई। विरोध करने पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

नानपुर गांव निवासी रोहित नानपुर ने एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। रोहित कैंपस से माइक्रो बायलॉजी में एमएससी का छात्र है। रोहित का साथी छात्र अक्षय के पी हॉस्टल में रह रहा है। आरोप है कि छात्रसंघ अध्यक्ष और रालोद के अन्य छात्रनेता अक्षय को धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि रविवार रात करीब 9:30 बजे रालोद के छात्रनेताओं ने अक्षय की हॉस्टल में पिटाई कर दी। अक्षय ने फोन का रोहित नानपुर को बुला लिया। आरोप है कि रालोद के छात्रनेताओं ने रोहित के अलावा बचाव में आए अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट की।
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि रोहित ने छात्रसंघ अध्यक्ष विजय राणा समेत पांच छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि पूरे मामले में मेडिकल पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। छात्रसंघ चुनाव से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आयी है। उधर, छात्रसंघ अध्यक्ष विजय राणा का कहना है कि पुलिस जांच कर ले, मैं घटना के समय विवि कैंपस में था ही नहीं। मुझे साजिशन फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें