फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात मोनू जाट के चाचा की गोलियां बरसाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा/मेरठ। जेल में बंद कुख्यात मोनू जाट के चाचा की शनिवार रात रोहटा इलाके में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। पुलिस गैंगवार या फिर जमीन की रंजिश में हत्या होना मानकर चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रोहटा निवासी कुख्यात मोनू जाट का चाचा मनवीर सिंह (34) पुत्र राजबीर किसान था। मनबीर शनिवार को गांव अमानउल्लापुर के पास अपने खेत में पानी चलाने के लिये गया था। देर शाम तक भी घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई। रात को ही परिजनों ने रोहटा थाने पहुंचकर अनहोनी की आशंका जतायी थी। रविवार तड़के मनवीर का शव रोहटा-अमानउल्लापुर मार्ग पर ट्यूबवेल के पास नाली में पड़ा मिला।
मौके पर पहुंचे एसपी देहात राजेश कुमार और रोहटा इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मनवीर के सीने पर दो गोलियां लगी थी। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। मनवीर के भाई अमरपाल ने रोहटा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसी जगह पर हुआ था दोहरा हत्याकांड
एसपी देहात के अनुसार जहां पर मनवीर का गोली लगा शव मिला, उसी जगह पर करीब दो साल पहले किसान शीशपाल व उसकी पत्नी संतोष की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में मोनू जाट का नाम प्रमुखता से सामने आया था। अंदेशा है कि कहीं दूसरे गुट की रंजिश में तो मनवीर की उसी जगह हत्या कर इसका बदला नहीं लिया गया। मनवीर की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मनवीर का कभी किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ।
हत्या के कारणों की तलाश
पुलिस अफसरों के अनुसार 50 हजार का इनामी रहा मोनू जाट इस समय बागपत जेल में बंद है। मोनू पर रंगदारी, हत्या और धमकी देने के 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं। मोनू के भाई पवन पर भी कई मामले हैं। पवन तीन दिन पहले ही पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल गया है। ऐसे में पुलिस जमीनी विवाद में किसी नजदीकी पर हत्या करने का शक जता रही है।
जल्द होगा खुलासा
किसान मनवीर की हत्या में परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। क्राइम ब्रांच और रोहटा पुलिस इस केस की जांच कर जल्द खुलासा करेगी। -राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें