फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के पास हेलमेट, कपड़े, बैग सब नया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ज्वैलरी शॉप लूटने आए बदमाशों के हेलमेट बिल्कुल नए थे। जो संभवत: एक ही दुकान से खरीदे गए। बदमाश जिस बैग में चांदी के जेवर ले गए, वह भी नया था। नीले रंग की होंडा शाइन बाइक बिना नंबर थी तो अपाचे बाइक पर फर्जी नंबर डला था। दो बदमाशों ने ब्रांडेड लोवर व स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे। तीसरे ने स्वेटर तो चौथे ने सफेद स्वेट पहनी थी। सभी पर 315 बोर के तमंचे थे। पुलिस के अनुसार बदमाशों की उम्र 24-32 साल के बीच रही होगी।
विज्ञापन

1 मिनट 20 सेकेंड में लूट
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मानें तो बदमाशों ने इस वारदात को केवल एक मिनट 20 सेकेंड में ही अंजाम दिया। हालांकि यह समय गले से नहीं उतर रहा है।
एक बदमाश था डकैती में शामिल
सराफ बिट्टू ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस को बताया कि एक युवक जिसने पीले रंग की लाइनिंग वाला स्वेटर पहना है, वह पिछले साल हुई डकैती में भी था। बेखौफ बदमाश फिर से घटना को अंजाम दे गए।
तुम्हें कुछ नहीं कहेंगे नीचे बैठ जाओ
बदमाश जब दुकान में घुसे तो एक महिला और युवती चांदी के जेवर देख रहीं थी। बदमाशों को देखकर महिला काउंटर के पीछे छिप गई। जबकि युवती काउंटर की साइड में खड़ी हो गई। युवती के पास बैग था। युवती ने दुकान से बाहर जाने की कोशिश की तो एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। युवती ने बदमाशों के सामने हाथ जोड़े तो बदमाशों ने कहा हम तुम्हें कुछ नहीं कहेंगे, चुपचाप यहीं बैठ जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें