फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख की लूट में कंपनी के कर्मचारी पर अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोहनपुरी में चड्डा ग्रुप के कर्मचारियों से 18 लाख की लूट के मामले में पुलिस कंपनी के एक कर्मचारी पर शक जता रही है। पुलिस ने कर्मचारियों के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई है। सोमवार को भी चश्मदीद कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। कितनी रकम कहां से जमा की, इसकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के मोहनपुरी में चड्डा ग्रुप की एक्यूरेट कंपनी के कैशियर अशोक कर्णवाल, गनमैन शिवप्रकाश और ड्राइवर आदेश कुमार से शनिवार रात गोलियां बरसाकर 18 लाख रुपये लूट लिए गए थे। एक बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला का कहना है कि कंपनी के एक कर्मचारी पर उन्हें शक है। वारदात सटीक रैकी के बाद हुई है। फुटेज में कैद बदमाश की पहचान कराने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारियों से कई जिलों में लूट हो चुकी है। अधिकांश वारदातों में कर्मचारी संलिप्त पाया गया। उनको भी एक कर्मचारी पर शक है। इसी को देखते पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

- कर्मचारियों के मोबाइल फोन की निकाली जा रही सीडीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें