मवाना। खेड़की जदीद गांव में घर के बाहर नाली साफ कर रही एक युवती के साथ पड़ोस के ही एक परिवार के लोगों ने गालीगलौज कर जमकर मारपीट की। युवती का शोर सुनकर परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया।
खेड़की जदीद गांव निवासी अंतिम पुत्री अजब सिंह बृहस्पतिवार को घर के बाहर नाली साफ कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के ही एक परिवार के लोग वहां पहुंचे और युवती से गालीगलौज करने लगे। युवती ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर की। युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवती को सीएचसी में उपचार दिलाया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।