रामनगर (नैनीताल)। सेंट जोजफ स्कूल पीरूमदारा से निलंबित शिक्षक को बीईओ के आदेश के बाद भी स्कूल प्रशासन ने वापस आने नहीं दिया। इससे वहां हंगामा हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को समझाकर शांत किया। शिक्षक ने एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।
बुधवार को सेंट जोजफ स्कूल से निलंबित शिक्षक मनप्रीत सिंह ने बीईओ कार्यालय पर धरना दिया था। इसके बाद बीईओ निर्मला बोहरा ने स्कूल प्रबंधक को शिक्षक को दोबारा नौकरी पर रखने का निर्देश दिया था। इस पर निलंबित शिक्षक सुबह नौ बजे पीरुमदारा स्थित स्कूल में गया, जहां गेट पर ही उसे रोक दिया गया। शिक्षक ने इस दौरान हंगामा किया तो स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को समझाकर शांत किया। इस बाद शिक्षक प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले एसडीएम हर गिरी से मिला और मामले की जानकारी दी। एसडीएम से इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम से मिलने वालों में दिगंबर प्रसाद, दृक्षा अंजुम, चंपा देवी, प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, सुमन सिंह, सुनीता, सीमा, चंदन आदि रहे।
निलंबित शिक्षक को स्कूल में घुसने से रोका, हंगामा
हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला
एसडीएम को निलंबित शिक्षक ने ज्ञापन दिया