फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में संदिग् ध हालत में मिली महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के हुमायू नगर में एक महिला का शव उसी के घर में चारपाई पर पड़ा मिला। उसकी बेटियों ने अपने पिता, सौतले भाई, भाभी और बुआ पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शबनम उर्फ शब्बो (40) पत्नी साबिर का शव मकान में चारपाई पर पड़ा था। पास में एक शीशी पड़ी थी। जिसमें कीटनाशक होने का शक है। वहीं, शब्बो की बेटी शिवा ने बताया कि उसके पिता से शबनम की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से सोनू नाम का बेटा था। बाद में उसकी मां से एक बेटा और पांच बेटियां हुई। आरोप है कि शबनम और साबिर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पिता ने हम सभी को घर से निकाल दिया था। सभी नानी के घर फरीदाबाद रह रहे थे। सोमवार को ही उसकी मां साबिर के मनाने पर पहुंची थी। मंगलवार को भाई-बहन घर पहुंचे तो घर का गेट नहीं खुला। बुधवार सुबह फिर पहुंचे तो मां का शव चारपाई पर पड़ा मिला। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार तहरीर पर साबिर, उसके सौतेले भाई समीर, उसकी पत्नी हिना और साबिर की बहन साबरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
बेटी ने पिता, सौतेले भाई, भाभी और बुआ पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें