फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में कुख्यातों की पेशी, कड़ी चौकसी बरती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कुख्यात सारिक उसके भाई फाईक और इन दोनों के दुश्मन बताए गए सलमान की बुधवार को कचहरी में एक साथ पेशी हुई। इस दौरान कड़ी चौकसी बरती गई। पेशी के बाद एसपी सिटी ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की। तीनों ने खुद को बेकसूर बताकर पुलिस पर पैसे लेकर एक-दूसरे की मदद कराने और हत्या की वारदातों को अंजाम दिलवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सारिक और सलमान गैंग के बीच चल रही गैंगवार में कई लोगों की जान जा चुकी है। आपराधिक मामलों में सारिक और फाईक को जिला जेल तो सलमान को गाजियाबाद की डासना जेल से कोर्ट में तलब किया गया था। तीनों कुख्यातों को कोर्ट में पेश कराने के बाद एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने गैंगवार से जुड़े मामलों में तीनों से सेशन हवालात के एक कमरे में पूछताछ की।
दोनों ने मरवाए नौकर
पुलिस के अनुसार सलमान ने आरोप लगाया कि सारिक व फाईक ने ढबाई नगर में अपने ही दोनों बेकसूर नौकरों सलीम और शम्मी की हत्या कराकर उसके पक्ष के लोगों पर फर्जी केस दर्ज कराया है। ताकि कोई उसकी पैरवी न हो सके। इस डबल मर्डर से उसे व उसके परिवार को जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

हम क्यों कराएंगे ऐसा
वहीं, सारिक व फाईक का कहना है कि उनके नौकरों की सरेशाम हत्या हुई और पुलिस उनके परिवार को ही परेशान कर रही है। वह अपने ही नौकरों की हत्या क्यों कराएंगे।
पुलिस के सामने खुलेआम धमकी
सलमान ने सारिक और फाईक को पुलिस के सामने खुलेआम धमकी दी कि अगर उन्होंने खूनखराबा बंद नहीं कराया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। कहा कि दोनों भाई शातिर अंदाज में शूटरों से हत्या करा रहे है। ढबाई नगर में दोनों की हत्या भी शूटरों से कराई गई है। वहीं, सारिक व फाईक ने भी सलमान को अपराधी बताते हुए कहा कि पुलिस से सेटिंग कर उनके ऊपर एक दर्जन से अधिक फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
10 शूटरों के नाम पुलिस को बताए
पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों अपराधियों ने लिसाड़ी गेट, दिल्ली, नोएडा और बुलंदशहर के 10 शूटरों के नाम बताए। लेकिन ये जांच के बाद कहा जा सकेगा कि यह सही हैं या गलत।
क्यों बेकसूर मार रहे हो
एसपी सिटी ने तीनों बदमाशों से पूछा कि तुम्हारी आपसी दुश्मनी है तो बेकसूरों को क्यों मार रहे हो। जिस पर सलमान बोला कि मुझे हत्या करानी होती तो सारिक या उसके परिवार की कराता। मुझे उनको मारकर क्या फायदा होगा। जबकि सारिक व फाईक ने कहा कि आगे से कोई गलती नहीं होगी। एसपी सिटी का कहना है कि दोहरा हत्याकांड सारिक व फाईक ने कराया है। पूछताछ में कई नई बातें दोनों भाइयों से पता चली हैं।
पुलिस और कुख्यातों में गठजोड़
पुलिस और बदमाशों के बीच गठजोड़ की पोल बुधवार को खुद कुख्यातों ने खोली है। सारिक व फाईक ने एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के कई सिपाहियों का नाम बताए हैं। जोकि इस गैंगवार को बढ़ावा देने में शामिल हैं। उन्होंने पांच सिपाहियों का नाम बताते हुए कहा कि इनकी जांच की जाए तो अफसरों को सच पता चल जाएगा। सारिक ने यह भी बताया कि एक सिपाही ने 50 लाख रुपये में सलमान से सुपारी ले ली है। वहीं, सलमान ने भी पुलिस पर आरोप लगाए है। बताया कि पुलिस से दोनों भाइयों की साठगांठ है। उसके चाचा आरिफ की हत्या में पुलिस ने अपना मैनेजमेंट चलाया। एक भी शूटर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। नामजद आरोपियों को सेटिंग से जेल भेजा गया। कुख्यात दोनों भाई उसके भाई व परिवार की हत्या भी करा सकते है।
दोनों भाईयों पर लगेगा गैंगेस्टर
मेरठ। कोतवाली से पार्षद आरिफ व उसके भतीजे शादाब की हत्या के मामले में सारिक व उसके भाई फाईक को एडीजे-3 गैंगेस्टर एक्ट की अदालत में पेश किया गया। जहां पर गैंगेस्टर का वारंट तामील कराया गया। वहीं, सलमान को अपर जिला जज कोर्ट संख्या 17 के न्यायालय में सिविल लाइन के मामले में पेश किया गया।
काफी जानकारी मिलीं
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार तीनों कुख्यातों की एक साथ पेशी थी। एसपी सिटी ने तीनों से पूछताछ की, जिसमें काफी जानकारियों मिली हैं। हर पेशी पर पुलिस व पीएसी को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
- सलमान, सारिक और फाईक की एक साथ पेशी होने पर बरती गई कड़ी चौकसी
- सलमान और सारिक के बीच हुई जुबानी जंग, एसपी सिटी ने तीनों से की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें