फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हत्यारोपी को पैर में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़/मेरठ। दो लाख की सुपारी लेकर शामली में एक युवक की हत्या करके भागे बदमाश को परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। गोलीबारी के दौरान बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी थी कि शामली के लाक गांव निवासी विनय मलिक की हत्या करने वाले बदमाश परीक्षितगढ़ के खानपुर गांव के जंगल में छुपे हैं। सूचना पर सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार और एसओ परीक्षितगढ़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस को देखते ही दो बदमाशों ने गोलियां चला दीं।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश विशाल पुत्र देवेंद्र निवासी किशोरपुर हस्तिनापुर के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की जानकारी पर एसएसपी और एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की गई। सुपारी लेकर की थी हत्या
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि शामली के लाक गांव में प्रेम प्रसंग में विनय मलिक की हत्या हुई थी। आरोपी विशाल ने बताया कि दो लाख रुपये की सुपारी लेकर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विनय को मार दिया था। यह जानकारी मेरठ पुलिस ने एसपी शामली को बताई। इससे अलावा भी आरोपियों ने सुपारी लेकर भोपा मुजफ्फरनगर में एक युवक की हत्या करना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें