फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फूड विभाग के अ

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंपलिंग के नाम पर उगाही करने वाले धरे
विज्ञापन


मेरठ। हाईवे पर वाहनों को रोककर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के नाम पर उगाही करने का भंडाफोड़ हुआ है। मावा कारोबारियों ने उगाही करने वाले छह लोगों को दबोचा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार सुबह सरधना के कई मावा कारोबारी एक कैंटर में अपना मावा लेकर दिल्ली मंडी में बेचने जा रहे थे। कैंटर में सवार नई बस्ती सरधना निवासी नूर मोहम्मद के अनुसार सुबह 10 बजे मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के पास तीन बाइकों पर सवार छह युवक पहुंचे और उन्हें रुकवा लिया। पूछने पर बताया कि वे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हैं और उन्हें कैंटर में नकली मावे की सूचना मिली है। कारोबारियों ने कहा कि उनका मावा असली है वे चाहे तो सैंपल ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने सैंपल भरने की बजाय 40 हजार रुपये की मांग की। कहा कि पैसे दे दो वे यहीं मामला रफा दफा कर देंगे।
विज्ञापन


ऐसे खुली पोल
नूर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने फूड इंस्पेक्टर वैभव शर्मा को फोन कर मामले की जानकारी दी तो उन्होंने इन लोगों को फर्जी बताया। इसके बाद कारोबारियों ने सभी छह युवकों को पकड़ लिया और पास में ही मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर जीएस त्रिपाठी के अनुसार इन लोगों की पुलिस को भी कई दिन से तलाश थी। नूर मोहम्मद की तहरीर पर सभी छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए युवक शफीक निवासी चमन कॉलोनी लिसाड़ी गेट, दिलशाद निवासी गली नंबर 18 जाकिर कॉलोनी, फिरोज निवासी जाकिर कॉलोनी गली नंबर 3, आसिफ निवासी गली नंबर 19 जाकिर कॉलोनी, आरिफ निवासी जैदी फार्म नौचंदी और अब्बास निवासी मदीना कॉलोनी लिसाडी गेट हैं। सीओ के अनुसार पकड़े गए सभी लोग आठवीं, 10 वीं तक पढे़ हैं।

हम एंटी करप्शन वाले हैं
थाने में भी कारोबारियों की आरोपी युवकों से खूब कहासुनी हुई। आरोपियों ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने सूचना दी थी कि गाड़ी में नकली मावा जा रहा है। एक युवक ने तो कहा कि हम तो एंटी करप्शन वाले हैं चाहो तो जांच कर लो। वो एक आई कार्ड दिखाने लगा, लेकिन वह भी फर्जी था।
विज्ञापन



आरोपी युवक खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी बताकर मावे की सैंपलिंग का डर दिखा कारोबारियों से उगाही करने की कोशिश कर रहे थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनके गैंग के बाकी साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। अखिलेश भदौरिया, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें